फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रामकोला के किसान शहीद दिवस में बोले पूर्व सीएम

रामकोला के किसान शहीद दिवस में बोले पूर्व सीएम

Sun, 10 Sep 2017 07:03 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
रामकोला के किसान शहीद दिवस में बोले पूर्व सीएम
कुशीनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में बंदी वाली सरकारें हैं। एक ने नोटबंदी की तो दूसरे ने मेडिकल कॉलेज में समीक्षा की तो ऑक्सीजन बंद हो गया और मेट्रो को झंडी दिखाई तो मेट्रो बंद हो गई। समाजवादी पेंशन समेत जनहित की सभी योजनाएं बंद कर दी गईं। भाजपा के खिलाफ लिखने पर पत्रकारों की हत्या हो रही है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर लाठीचार्ज हो रहा है। दोनों सरकारों के पास कोई रोडमैप नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो काम किए, उसी का नाम बदलकर काम चला रहे हैं। नोटबंदी व जीएसएटी से बाजार तबाह हो गया। समाजवादी एमएलसी के इस्तीफे से सीएम व कई मंत्रियों की कुर्सी बची है। जल्दी ही गोरखपुर के चुनाव में आमना-सामना होगा और वहां सपा कार्यकर्ता जनता को इनकी हकीकत बताएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि समाजवादी संघर्ष करना जानते हैं, समय तेजी से बीतता है और 2019 व 2022 के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

अखिलेश रविवार को रामकोला में आयोजित किसान शहीद दिवस रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। अपने 47 मिनट के संबोधन में पूर्व सीएम ने बड़े करीने से केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि किसानों को उपज का दाम और नौजवानों को रोजगार दिए बिना न्यू इंडिया नहीं बन सकता। गोरखपुर में सपा सरकार की तरफ से 500 बेड का बच्चों का अस्पताल बनवाने का कार्य शुरू किया था, इस सरकार ने रोक दिया। लोहिया आवास व समाजवादी पेंशन बंद कर दी गई। छात्रसंघ चुनाव की मांग करने पर छात्रों पर लाठी चलवा दी। शिक्षा मित्रों को हक मांगने पर जगह-जगह लाठी खानी पड़ रही है। स्वच्छता के बहाने डीजल-पेट्रोल पर टैक्स लगाकर रुपये इकट्ठा किया और गांव-गांव सीटी बजाने वालों की फौज बनाई। डॉयल 100 में भ्रष्टाचार की बात कहने वाले सीएम को इसका भी जवाब देना चाहिए कि क्या अब मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए उनके किसी नेता ने अपनी सीट नहीं छोड़ी तो समाजवादी ही काम आए। भाजपा बताए कि उन एमएलसी को कौन सा प्रसाद दिया गया। चुनाव के दौरान श्मशान व कब्रिस्तान तथा रमजान व दीपावली की बात करने वाले बताएं कि जानवर अब शहरों में क्यों घूम रहे हैं। जल्दी ही सपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में छूट्टा घूम रहे जानवरों को पकड़कर डीएम को सौंपेंगे। कानून-व्यवस्था ये नहीं संभाल पा रहे हैं। केंद्र व प्रदेश में इनकी ही सरकार है तो बिजली खरीद कर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएं। अंत में उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों पर आंदोलन करते रहने की नसीहत देते हुए कहा कि समाजवादी संघर्ष करना जानते हैं, समय तेजी से बीतता है और 2019 व 2022 के लिए तैयार रहें। जनता ने विपक्ष की जिम्मेदारी दी है तो उसका निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

रैली में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, महराजगंज के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, राधेश्याम आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी ने किया। रैली से पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रामकोला गोली कांड में मारे गए किसान पड़ोही हरिजन व जमादार मियां की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed