{"_id":"6721507664263dd28303c5d9","slug":"79-kg-soybean-and-46-kg-milk-cake-destroyed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125626-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 79 किलोग्राम सोयाबीन और 46 किलोग्राम मिल्क केक कराया नष्टस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 79 किलोग्राम सोयाबीन और 46 किलोग्राम मिल्क केक कराया नष्टस
Wed, 30 Oct 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व पर लोगों को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग ने मंगलवार को पडरौना और कसया की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने पैकेट पर स्पष्ट जानकारी नहीं होने से 79 किलोग्राम सोयाबीन और 46 किलोग्राम मिल्क केक सीज कर दिया। इसके अलावा खाद्य पदार्थों के सात नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय ने प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय की अगुवाई में पडरौना और कसया में कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि कसया के जायसवाल स्वीट हाउस से खोवा, लड्डू पडरौना के छप्पन भोग से बूंदी का लड्डू, कसया रोड स्थित इंडियन स्वीट्स एंड स्नैक्स से सोनपापड़ी व मिल्क केक, भारतीय शिवाला मंदिर के पास शिवम मद्धेशिया की दुकान से बेसन और सुभाष चौक के औरंगजेब अहमद की दुकान से सैंड बिच मिठाई समेत सात नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान इंडियन स्वीट्स एंड स्नैक्स से पैकेट पर स्पष्ट जानकारी नहीं होने के चलते संदेह के आधार पर 79 किलोग्राम विजय लक्ष्मी ब्रांड की सोनपापडी जब्त कर दी गई है। 46 किलो ग्राम मिल्क केक से दुर्गंध आने पर नष्ट कर दिया गया।
इस दौरान कन्हैया लाल वर्मा, राम बुझावन चैहान, विजय कुमार यादव, पवन कुमार गोंड आदि मौजूद रहे। संवादल