{"_id":"69efd42ce9b3b8c1c8044abf","slug":"729-candidates-absent-on-final-day-of-home-guard-recruitment-exam-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158826-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन 729 अभ्यर्थी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन 729 अभ्यर्थी अनुपस्थित
Tue, 28 Apr 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चार परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कुल 3,456 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 2,727 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 729 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। डीएम और एसपी समेत अन्य अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि मिश्रित रहा पेपर, कुछ सवाल आसान तो, कुछ ने उलझन में डाल दिया।
शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज, स्योबाई कमला देवी कन्या इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज साखोपार और बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर समेत चार परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में होमागर्ड भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई। प्रथम पाली में पजीकृत 1728 अभ्यर्थियों में से 1363 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 365 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 1728 अभ्यर्थियों में से 1364 अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 364 अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न घुमाकर थे। विज्ञान व भूगोल विषय के प्रश्न भी काफी कठिन थे।