{"_id":"6994d12e32d0a5321102be3d","slug":"72-houses-will-be-demolished-in-sevarhi-for-the-expressway-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154900-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक्सप्रेसवे के लिए सेवरहीं में टूटेंगे 72 मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक्सप्रेसवे के लिए सेवरहीं में टूटेंगे 72 मकान
विज्ञापन
तमकुहीरोड। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे की जद में सेवरही नगर पंचायत के 72 से अधिक पक्के मकान आ रहे हैं, जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होने के बाद लोग प्रस्तावित एक्सप्रेसवे का दिशा बदलने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है आबादी के बीच से गुजर रहे एक्सप्रेसवे के चलते अधिकांश परिवार बेघर हो जाएंगे। लोगों ने एडीएम प्रशासन और तमकुहीराज एसडीएम को ज्ञापन देकर इसका निर्माण पुराने एलाईमेंट के अनुसार कराने की मांग की है। इससे बनरहा पश्चिमपट्टी से गौरीनगर होते हुए सीमांकन किया गया था।
सेवरही समेत तमकुहीराज तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाली प्रस्तावित सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को लेकर लोगों में अब विरोध के स्वर उठने लगे है, क्योंकि नए एलाईमेंट के अनुसार, अब यह एक्सप्रेसवे बनरहा पश्चिम पट्टी से नगर पंचायत सेवरही चार वार्ड अटल नगर, गेंदासिंह नगर, पंडित दीनदयाल नगर और महावीर नगर से होते हुए गुजरेगी, जबकि इसके पहले 2022 में इसका सीमांकन बनरहा पश्चिम पट्टी से सीधे गौरी नगर होते हुए किया गया था। लोगों का कहना है कि नए सीमांकन में अब नगर पंचायत के चार वार्डों में एक प्लाई फैक्ट्री, स्कूल, कब्रिस्तान, मंदिर सहित कृपाशंकर तिवारी, ललन बरनवाल, दीनानाथ जायसवाल, मुबारक अली, भोज साहनी, जयराम मद्धेशिया, सहदेव पाल,मुन्ना कुशवाहा,योगेंद्र यादव, हरी गद्दी, ईश्वर तिवारी समेत 72 से अधिक लोगों के मकान एक्सप्रेसवे के जद में आ रहे है। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। नगर पंचायत के दो हिस्सों में बंटने और विकास कार्य प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। एक्सप्रेसवे के जद में आने वाले पीड़ित अनुज राय मिनहाजुद्दीन, मुन्ना मिश्र, तबरेज आलम, हरेंद्र चौरसिया, शुकदेव पाल आदि का कहना है कि इस एक्सप्रेसवे के लिए 2022 में जो सीमांकन किया गया था, उसमे इसका प्रस्ताव बनरहा पश्चिमपट्टी से सीधे गौरी नगर होते हुए किया गया। इसकी जद में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मकान नहीं आ रहे थे, लेकिन नया जो सीमांकन किया गया है, उसमे नगर पंचायत सेवरही के चार वार्डों के 72 से अधिक मकान पड़ रहे हैं। यही कारण है कि लोगों ने इस एक्सप्रेस के नए सीमांकन का विरोध करना शुरू कर दिया है और एडीएम व एसडीएम तमकुहीराज को ज्ञापन सौंप कर नए सीमांकन को रद्द करते हुए पुराने सीमांकन के आधार पर एक्सप्रेसवे का निर्माण कराने की मांग की है।