फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शव के साथ हुई दरिंदगी देख सहम उठे लोग

शव के साथ हुई दरिंदगी देख सहम उठे लोग

Fri, 13 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
शव के साथ हुई दरिंदगी देख सहम उठे लोग
रामकोला (कुशीनगर)। मोतीपाकड़ गांव के समीप गन्ने के खेत में महिला व बच्ची के शव के साथ जिस तरह की दरिंदगी हुई थी, उसे देखकर लोग सहम गए। हत्यारों ने महिला का गला काटने के अलावा एक पैर भी काट दिया था। वहीं चार साल की मासूम का भी गला काटकर शव फेंका गया था। घटना की चर्चा होते ही आसपास के गांवों के लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह इस गांव के एक किसान के गन्ने के खेत में महिला का सिर विहीन शव पड़ा था। मौके पर गए लोगों के अनुसार खेत से पहले चकरोड पर भी खून के निशान थे। यह जगह एकांत में है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने यहीं सिर व पैर काटकर महिला की हत्या की होगी। इसके अलावा बगल के खेत में बच्ची का शव पड़ा था। करीब चार-पांच वर्ष की इस बच्ची का भी सिर काट लिया गया था और महिला का कटा पैर इस बच्ची के शव के पास रखा था। लोगों का कहना था कि जिस निर्दयता के साथ महिला व बच्ची का सिर काटा गया था उसे देखकर कंपकंपी छूट गई। मौके पर गई कई महिलाएं तो शवों की हालत देखकर डर के कारण तुरंत लौट पड़ी थीं। महिलाओं का मानना था कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं शव की शिनाख्त नहीं होने को लेकर भी तमाम चर्चाएं थीं।
विज्ञापन


शिनाख्ती का हो रहा प्रयास
रामकोला। गन्ने के खेत में मिले सिर विहीन इन शवों की तलाश में पुलिस अगल-बगल के गांवों के अलावा पूरे जिले में छानबीन करा रही है। रामकोला एसओ श्रीप्रकाश यादव के अनुसार इस नृशंस हत्याकांड का जल्दी खुलासा कराने के लिए जिले भर से ऐसी जानकारी मांगी गई है। पता कराया जा रहा है कि अगर किसी गांव से मां-बेटी के गायब होने की कोई सूचना हो तो उसकी छानबीन कराई जाए। इसके अलावा दोनों शवों के सिर की भी तलाश की जा रही है। एसओ ने बताया कि अपराधियों को जल्दी पकड़ने के लिए पुलिस कई और प्रयास भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed