फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   70 acres of wheat crop from short circuit

शॉर्ट सर्किट से 70 एकड़ गेहूं की फसल जली

Mon, 10 Apr 2017 11:15 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
70 acres of wheat crop from short circuit
लगी आग - फोटो : अमर उजाला
 सोमवार की दोपहर में तेज पछुआ हवा के बीच विद्युत शार्ट सर्किट और ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से लगी आग के चलते हाटा कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में करीब 70 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। गांव के लोगों ने अथक प्रयास करके आग पर काबू पाया।       
विज्ञापन

अहिरौली तुलादास गांव में हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। पछुआ हवा के चलते आग की लपटों ने गिरजेश पटेल, महेंद्र पटेल, रमेश गुप्ता, हरिनरायण सहित कई किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी जद में ले लिया। गेहूं के खेत में आग लगने की खबर से हाहाकार मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन गाड़ी किसी अन्य जगह पर लगी आग को बुझाने गई थी। लोगों ने बड़ी मेहनत कर आग बुझाया। यहां करीब 10 एकड़ फसल जल गई।      
विज्ञापन

दूसरी घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा खुर्द गांव की है। इस गांव के जेवनरहा टोला, बेलवनिया और तिवारी पिपरा गांव के बीच गेहूं के खेत में कटाई के बाद भूसा बनाने का कार्य हो रहा था। वहां ट्रैक्टर से निकली चिंगारी के चलते आग लग गई। फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची तब तक कपिल, मंजू, पप्पू, रामदवन, हबीब, रामदेव और शारदा सहित कई 15 किसानों की करीब 60 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना की जानकारी होने पर विधायक पवन केडिया ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाया।      
विज्ञापन
विज्ञापन


चूल्हे की चिंगारी से तीन घर जलें
 नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सागर गोसाई में सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे चूल्हे की राख से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे तीन लोगों के घर जल गए। इनमें एक व्यक्ति के घर में मई महीने में शादी है, जिसके लिए सामान खरीदकर घर में रखे गए थे।
सागर गोसाई गांव के निवासी बहादुर के घर के चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बहादुर के घर के साथ-साथ भुटेली और जीता के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उनके घरों के सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। भुटेली के अनुसार उनके घर में मई महीने में ही लड़की की शादी है, जिसके लिए सामान खरीदकर रखे गए थे। वह सभी सामान जलकर राख हो गए। करीब 10 हजार रुपये नकदी भी जले हैं। गांव की आरती गिरी, विजय, विरेंद्र तिवारी, गोविंद, जितेंद्र, शंभू, त्रिलोकी आदि ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई।


आगलगी में चार घर और बाइक जली
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सेमरा हरदो पाठक टोला में रविवार की रात  लगी आग से चार घर जल गए। झोपड़ियों में रखी एक बाइक और एक साइकिल समेत कई अन्य सामान भी जल गए।      
इस गांव निवासी अदालत की घर में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास शुरू करते, लपटों ने तीन अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अदालत के घर रखी बाइक और साइकिल भी जल गई। अन्य घरों में रखे अनाज, कपड़ा, गहना व बर्तन आदि भी जलकर नष्ट हो गए।       


शार्ट सर्किट से दो एकड़ फसल जली
कस्बे के शक्ति नगर वार्ड में शार्ट सर्किट से लगी आग से गेहूं के खेतों में आग लग गई। इसमें चार किसानों की दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने बड़ी मेहनत से आग बुझाई।

शक्तिनगर वार्ड के कुछ लोग अपनी जमीनों पर खेती करते हैं। इन खेतों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार में सोमवार को शार्ट सर्किट के चलते गिरी चिंगारी से नीचे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। बिजली की सप्लाई तो तुरंत बंद हो गई, लेकिन तेज पछुआ हवा के चलते आग तेजी से अन्य किसानों के खेतों में भी फैल गई। इस घटना में तारकेश्वर मद्धेशिया, सुरेश मद्धेशिया, मोहन लाल, चंदकेश्वर मद्धेशिया, मंकेश्वर मद्धेशिया आदि की फसल जलकर नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed