फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   7 positive found in kushinagar

जिले में कोरोना से सात नए मिले संक्रमित

Fri, 01 Jan 2021 10:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
7 positive found in kushinagar
जिले में कोरोना से सात नए मिले संक्रमित
विज्ञापन

- 26 लोग अभी भी कोरोना महामारी से जूझ रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नववर्ष के पहले दिन सात नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इन्हें लेकर कुल पॉजिटिव केस की संख्या अब 5640 हो गई है, जबकि एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 26 है।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 1516 लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। वहीं 765 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें सात पॉजिटिव पाए गए। नए संक्रमित लोगों में हाटा क्षेत्र से एक, फाजिलनगर से दो, रामकोला से एक, पडरौना से दो और एक अन्य क्षेत्र से है। इस तरह अब तक कराई गई 281592 लोगों की जांच में 5640 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। ठीक होने वालों की कुल संख्या शुक्रवार को 5553 रही, क्योंकि कोई मरीज स्वस्थ नहीं मिला। अब तक 61 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है, जबकि 26 अभी भी इसकी चपेट में हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कुल संक्रमण दर दो प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 98.45 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है। उन्होंने जनपद के लोगों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed