फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ramabhar stoop campus will be eye soothing

मनोरम होगा रामाभार स्तूप परिसर

Tue, 04 Dec 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
ramabhar stoop campus will be eye soothing
महात्मा बुद्ध के परिनिर्वाण स्थल पर सैलानियों की भीड़ - फोटो : self
कसया। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की छवि चमकाने के लिए प्रयास जारी है। इसके तहत रामाभार स्तूप परिसर को मनोरम बनाने के लिए पार्क बनाने के साथ लाइटिंग, सुंदरीकरण और पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग, कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) और अब नगरपालिका प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। नपा की तरफ से रामाभार स्तूप के निकट ही 20 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण शुरू करा दिया गया है। पार्क से रामाभार स्तूप तक आने वाले पर्यटक अपना कुछ वक्त इस पार्क में भी व्यतीत कर सकेंगे।
विज्ञापन


यही नहीं, पार्क के निकट बुद्धकालीन हिरण्यवती नदी के किनारे संगमरमर लगे घाट पर बैठकर आनंद उठा सकेंगे। पार्क में सबसे पहले पर्यटकों को बैठने के लिए बेंच, सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नगरपालिका बौद्ध भिक्षुओं के लिए गंगा के समान पवित्र मानी जाने वाली हिरण्यवती नदी के किनारे बनी छठ वेदियों के निकट विश्राम की व्यवस्था करेगी।

ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से कुशीनगर को अतिक्रमण मुक्त बनाए जाने के बाद कुछ स्थलों को चिह्नित किया गया है। यहां पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए उन्हें कुछ और समय कुशीनगर में बिताने के मकसद से काम किया जा रहा है। इसी मद्देनजर यहां एक पार्क का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed