फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   60,000 rupees in the name of monkey catching, payment made to firm instead of labourers

Kushinagar News: बंदर पकड़ने के नाम पर 60 हजार का खेल मजदूरों की जगह फर्म को किया भुगतान

Sat, 01 Nov 2025 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
60,000 rupees in the name of monkey catching, payment made to firm instead of labourers
सांथा। विकास खंड सांथा के धोबहा ग्राम पंचायत में बंदरों को पकड़ने के नाम पर 60 हजार रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया है। गांव से करीब सौ बंदरों को पकड़ने के लिए एक फर्म को इस राशि का भुगतान किया गया है, जबकि नियमत: यह काम किसी फर्म को दिया ही नहीं जा सकता। प्रधान का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ पता ही नहीं। ग्रामीणों का तो यह भी कहना है कि जितने बंदरों को पकड़ने के लिए रकम का भुगतना किया गया है , उतने पकड़े ही नहीं गए। मामला सामने आने के बाद डीपीआरओ ने इसकी जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने कुछ महीने पहले गांव में बंदरों को पकड़ने के नाम पर अनियमितता की शिकायत अधिकारियों से की थी। उसमें बताया गया कि 19 जून को धोबहा ग्राम पंचायत में बंदरों को पकड़ने के लिए गणेशा ट्रेडर्स एंड सप्लायर फर्म को 60 हजार रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि बंदर पकड़ने के लिए किसी फर्म को जिम्मेदारी दी ही नहीं जा सकती, बल्कि इसके लिए स्थानीय स्तर पर मजदूरों से काम कराया जाता है और सीधे उनके खाते में ही भुगतान होता है। यही नहीं जितने बंदर पकड़ने की बात कही जा रही है उतने पकड़े भी नहीं गए।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि मई- जून महीने में बंदर पकड़ने के लिए कुछ लोग आए थे लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो 10-12 बंदरों को पकड़कर टीम चली गई। इस संबंध में फर्म के संचालक तुलसीराम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने कोई गड़बड़ी नहीं की है। सारे काम नियमानुसार किए हैं। वहीं ग्राम प्रधान भोला का कहना है कि इसके बारे में पंचायत सचिव ही बता सकते हैं। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं ग्राम पंचायत सचिव करनजीत का फोन बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed