फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   60 thousand BSNL consumers troubled due to cable fault

Kushinagar News: केबल में फाल्ट से बीएसएनएल के 60 हजार उपभोक्ता परेशान

Tue, 05 Sep 2023 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Sep 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
60 thousand BSNL consumers troubled due to cable fault
कुशीनगर। भारत संचार निगम लिमिटेड की मोबाइल और ब्रॉडबैंड व फाइबर केबल में फाल्ट या अन्य कारणों से हर दिन संचार सेवा ध्वस्त हो जा रही है। सोमवार को भी शाम पांच बजे के बाद से ही मोबाइल और इंटरनेट सेवा ध्वस्त हो गई। जिले के करीब 60 हजार बीएसएनएल उपभोक्ता परेशान रहे। भारत संचार निगम के लोग बिजली समस्या बताकर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। रात को करीब नौ बजे बीएसएनएल की संचार सेवा बहाल हो पाई।
विज्ञापन

बीएसएनएल की दिन प्रतिदिन बिगड़ती व्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं का इससे लगाव कम होता जा रहा है। मोबाइलधारक हों या ब्रॉडबैंड अथवा फाइबर कनेक्शन लेकर इंटरनेट चलाने वाले उपभोक्ता, हर कोई इसे लेकर परेशान है। खासकर जब से बरसात का मौसम शुरू हुआ है, तब से परेशानी और बढ़ गई है। इधर, एक सप्ताह से हर दिन इंटरनेट खराब हो जा रही है। कभी शार्टसर्किट की वजह से तो कभी केबल कटने या अन्य कारणों से।
विज्ञापन

निगम के मुताबिक, देवरिया से कुशीनगर आने वाली बीएसएनएल की ओएफसी केबिल में तरकुलवा में फाल्ट हो गया था। इसकी वजह से शाम पांच बजे से पूरे जिले में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ध्वस्त हो गई। इससे करीब 60 हजार मोबाइलधारक और ब्रॉडबैंड व फाइबर कनेक्शन के लगभग 400 उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। उनका कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना शहर में इंटरनेट से संबंधित काम करने वाले सेराज ने बताया कि बीएसएनएल का कनेक्शन है। सोमवार का दिन होने के कारण तहसील में भीड़ ज्यादा थी। ग्राहक काम लेकर आए थे, लेकिन शाम होते ही इंटरनेट फेल हो गया। एक घंटा तक ग्राहक दुकान में बैठकर इंतजार करते रहे। अंत में निराश होकर चले गए। काफी नुकसान हुआ।
कसया रोड पर कंप्यूटर का व्यवसाय करने वाले ऋषभ जायसवाल का कहना था कि अपनी दुकान में इंटरनेट से संबंधित काम भी करते हैं। हर दिन शाम होते ही इंटरनेट खराब हो जा रहा है। इससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। मन करता है कि अब दूसरा कनेक्शन ले ही लें।
एक निजी कंपनी में काम करने वाले पडरौना निवासी धीरज पाठक ने बताया कि वह वर्क फ्राम होम रहकर काम करते हैं। इन दिनों शाम के समय ड्यूटी रहती है, लेकिन एक सप्ताह से इंटरनेट खराब रहने के चलते परेशान रहते हैं। इसी तरह कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, प्रणव कुमार, विनोद कुशवाहा, मनोज जायसवाल सहित कई लोगों ने बताया कि बीएसएनएल की खराब सेवा से ऊब चुके हैं। सोमवार को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

एसडीओ बोले-
देवरिया के तरकुलवा में ओएफसी केबिल में फाल्ट की वजह से पूरे कुशीनगर जिले में बीएसएनएल शाम से ही फेल रहा। इसके पहले एक सप्ताह से एक्सचेंज में पावर सप्लाई में दिक्कत आने के कारण इंटरनेट सेवा प्रभावित हो रही थी। उसे ठीक करा दिया गया है। जनपद में बीएसएनएल के 60 हजार उपभोक्ता हैं। इसके अलावा लगभग 400 ब्रॉडबैंड एवं फाइबर कनेक्शनधारक हैं।
वीपी सिंह, एसडीओ, बीएसएनएल, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed