फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   6 people died in Kushina road accident, all the bodies were burnt on one pyre, they had come to attend wedding

कुशीनगर सड़क हादसा: एक चिता पर जली 6 लाशें... रो पड़ा गांव- जवार, बारात में शामिल होने जा रहे थे

Mon, 21 Apr 2025 05:11 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 21 Apr 2025 05:11 PM IST
सार

बारात में शामिल होने के दिल्ली से आए इसके चचेरे भाई योगेंद्र मद्धेशिया, छोटा भाई हरेंद्र मद्धेशिया, रंजीत मद्धेशिया, मुकेश मद्धेशिया, राजकिशोर, कार चालक ओमप्रकाश, कुसमहा गांव के धुरचिया टोला निवासी भीम यादव, योगेंद्र मद्धेशिया के बहनोई बजरंगी, बारात में जाने के लिए देर रात को घर से ओमप्रकाश के कार से निकले।

विज्ञापन
6 people died in Kushina road accident, all the bodies were burnt on one pyre, they had come to attend wedding
एक ही चिता पर जली सभी 6 लाशें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बरातियों की गाड़ी रविवार की रात पेड़ से टकरा गई। इसमें दूल्हे के तीन चचेरे भाईयों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोग जीवन और मौत से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे पर पहुंचा तो रिश्तेदारों और गांव वालों की भीड़ जुट गई, महिलाएं चीखने लगी, अंतिम संस्कार से पहले दरवाजे पर होने वाले पूजन के शव को अलग-अलग बयान पर लेकर गए छोटी गंडक नदी के रगरगंज घाट पर पहुंचे,जहां एक ही चिता पर सभी शव को जलाया गया, चिता में आग लगने के बाद घाट पर मौजूद लोगों की आंखें भर आई और परिवार के सदस्य दहाड़े मारने लगे।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के नरायनपुर चरगंवा गांव निवासी विकास मद्धेशिया की बारात रविवार की शाम को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवगांव के अमवा टोला निवासी राजेंद्र के घर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात में शामिल होने के दिल्ली से आए इसके चचेरे भाई योगेंद्र मद्धेशिया (35), इसका छोटा भाई हरेंद्र मद्धेशिया (30), रंजीत मद्धेशिया (28), मुकेश मद्धेशिया (32), राजकिशोर, कार चालक ओमप्रकाश (30),कुसमहा गांव के धुरचिया टोला निवासी 27 वर्षीय भीम यादव, योगेंद्र मद्धेशिया के बहनोई कसया थाना क्षेत्र के भठही गांव निवासी बजरंगी (32), बारात में जाने के लिए देर रात को घर से ओमप्रकाश के कार से निकले। कार अभी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली शुक्ल गांव के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज हुई कि कार में सवार सभी लोग दब गए, सूचना पर आस-पास के गांव वाले और पुलिस पहुंची, हथौली, रॉड, डंडे के मदद से लोगों ने कार सवारों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली तो पुलिस गैस कटर मंगाई और एक घंटे प्रयास के बाद लोगों को किसी तरह बाहर निकाकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जिसमें राजकिशोर और बजरंगी को छोड़ सभी लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

दोनों घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर पुलिस दरवाजे पर पहुंची। शव को देख सभी की पत्नी अचेत हो गई, गांव के युवा भी रो पड़े। घाट पर करीब ढाई बजे शव पहुंचा, एक चिता पर सभी शव को जलाए गए। सभी के परिजनों ने एक ही चिता पर अलग-अलग आग दिया।


हे भगवान यह क्यो किए...
घाटनरायनपुर चरगंवा से सभी सभी चिंताए निकली तो रगरगंज घाट पर एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ गई,कई थानों की पुलिस भी घर से लेकर घाट तक तैनात रही। घाट पर जो दृश्य था, उसे देख वहां मौजूद लोगों केे मुंह से सिर्फ एक ही बात निकल रहा था भगवान यह क्या किए, घाट पर तल्ख धूप, चल रही हवा के बीच सिर पर को गमछे से छिपाए खामोश दिखे। छोटी गंडक नदी की लहरों की गड़गड़ाहट सन्नाटे को चीन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed