फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   5958 candidates will appear for Madrasa Board exam at 22 centres.

Kushinagar News: 22 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा देंगे 5958 परीक्षार्थी

Fri, 02 Feb 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
5958 candidates will appear for Madrasa Board exam at 22 centres.
पडरौना। मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित मुंशी, मौलवी, अलीम, कामिल एवं फाजिल के परीक्षा की समय सारणी घोषित कर दी गई है। आगामी 13 फरवरी से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 5958 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सफल बनाने की तैयारियों में विभाग जुटा है। परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार /निरीक्षक की तरफ से जारी सूचना के अनुसार आगामी 13 से 21 फरवरी तक मुंशी, मौलवी, अलीम, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा संपन्न होगी। कुशीनगर में सीसीटीवी कैमरा व अन्य मूलभूत सुविधाओं से संपन्न कुल 22 मदरसा विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां 2266 छात्र और 3692 छात्रा समेत कुल 5958 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि सुबह कि प्रथम पाली की परीक्षा आठ बजे से 11 बजे तक और शाम की पाली दिन के दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। सुबह की पाली में मुंशी, मौलवी (सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। द्वितीय पाली की परीक्षा में आलिम (सीनियर सेकेंडरी फारसी एवं अरबी ) कामिल एवं फाजिल की परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed