फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   594 couples got married in mass marriage

Kushinagar News: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 594 जोड़े

Sun, 10 Dec 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
594 couples got married in mass marriage
बुद्धा पार्क में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नव वर-वधुओं को आशीर्वाद देते सांस विजय कुमार द
पडरौना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें 594 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जिसमें 525 वर-बधू ने विवाह मंडप के सात फेरे लिए तो 69 जोड़ों का निकाह हुआ। नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान और आशीर्वाद देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की इस पहल से देश की बेटियों व नारी शक्ति को बल मिला है। सरकार अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर लाभ पहुंचाने का संकल्प ली है। इसके लिए कई लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। महिला सशक्तिकरण, नारी वंदन, मिशन शक्ति आदि के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाई जा रही है। डीएम उमेश मिश्रा ने परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी नव दाम्पत्य वर वधू को सुखमय जीवन की कामना की। इसके पूर्व सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने सभी जोड़े और उनके स्वजनों का स्वागत किया। इस समारोह में पंडितों ने एक साथ मंत्रोच्चारण कर हवन-पूजन किया। इसके बाद 525 वर-वधू की विधिविधान से विवाह कराई, जबकि 69 अल्पसंख्यक जोड़ों का निकाह हुआ। अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीडीओ कल्पना मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed