{"_id":"5bd35dd6bdec2269c10f8f3c","slug":"51540578774-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बीमारी से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बीमारी से दो बच्चों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
मौत पर विलाप करते परिजन ।
- फोटो : अमर उजाला
मथौली बाजार। 48 घंटे के अंदर क्षेत्र के लोहेपार में बुखार से पीड़ित दो बच्चों की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना के बाद भी अब तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
कप्तानगंज क्षेत्र के लोहेपार गांव निवासी बुखार पीड़ित चार वर्षीय कुलदीप पुत्र जनार्दन प्रजापति की मौत शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में हो गई।
जबकि सात वर्षीय पीयूष पुत्र रामसमुझ प्रजापति की मौत बुधवार की रात उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई थी। गांव के लोगों ने बताया कि कुलदीप और पीयूष को 15 दिन पूर्व बुखार हुआ था। उसके बाद परिजन नजदीकी स्वास्थ्य केेंद्र मोतीचक मथौली ले गए, लेकिन बच्चों की तबीयत नहीं सुधरी। बाद में डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
48 घंटे के अंतराल में दोनों मासूमों की मौत से गांव में दहशत का माहौल है। गांव के प्रेमचंद सिंह ने बताया कि इसकी लिखित सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई, लेकिन अभी तक कोई स्वास्थ्य कर्मी गांव नहीं पहुंचा। गांव के लोग चिंतित है। सीएमओ डॉॅ. हरिचरण सिंह सिंह ने बताया कि मामले की सूचना नहीं है, फिर भी गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी। सीएमओ ने लोगों को सफाई और शुद्ध पानी का सेवन करने की सलाह दी। बुखार होने की दशा में नजदीक के चिकित्सालय में डॉक्टरों से परामर्श लेने की अपील की।