{"_id":"5b902048867a557f59298dd7","slug":"51536172104-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में तीन बार जला फीडर, लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में तीन बार जला फीडर, लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन में तीन बार जला फीडर, लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था
नायब तहसीलदार को मिली है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। पंद्रह दिनों के भीतर तीन बार विद्युत उपकेंद्र का फीडर जल जाने से खड्डा तहसील क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। परेशान लोगों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर इसकी शिकायत की। इसके बाद इसकी जांच का निर्देश दिया गया है। जांच की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार को दी गई है।
एक पखवाड़ा पहले खड्डा के पुराने उपकेंद्र का फीडर जल गया था। अभी इसकी मरम्मत शुरू भी नहीं हो पाई थी कि शनिवार को छितौनी क्षेत्र के भीमनगर के उपकेंद्र का फीडर जल गया। हद तो तब हो गई जब लगभग छह करोड़ की लागत से खड्डा में ही नए बने उपकेंद्र का भी फीडर रविवार को जल गया। इसके चलते नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जैसे-तैसे करके नगर पंचायत सहित कुछ हिस्सों में आंशिक आपूर्ति बहाल हो पाई है, जबकि खड्डा के उत्तरी इलाके भैसहा, पकड़ी बृजलाल, हनुमानगंज, लक्ष्मीपुर पडरहवा, माघी, भगवानपुर, शाहपुर नौका टोला आदि गांवों के लोग अब भी परेशानी झेल रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर लोगों ने उपकरण जलने से हुए नुकसान आदि की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने नायब तहसीलदार खड्डा को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।