फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पटहेरवा थाना क्षेत्र में हुए पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला

पटहेरवा थाना क्षेत्र में हुए पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला

Mon, 09 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र में हुए पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला
पिपरा बाजार (कुशीनगर)। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खड्डा बुजुर्ग गांव के लोगों ने पटहेरवा थाना क्षेत्र में हुए पुलिस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए सोमवार को दोपहर बाद गांव के सामने एनएच 28 बी पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे पडरौना के एसडीएम और सीओ ने जांच कराने का आश्वासन देकर इसे जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

रविवार की शाम को पटहेरवा थानाक्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में खड्डा बुजुर्ग निवासी समीर खां पुलिस की गोली से घायल हो गया। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मियों को भी गोली लगी। पुलिस के मुताबिक समीर खां भी फाजिलनगर कस्बे के स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र पर हमले में शामिल था।
विज्ञापन

समीर की मां जुबैदा खातून के मुताबिक शनिवार की भोर के तीन बजे कुछ लोग उनके घर पहुंचे और समीर को पकड़कर ले गए। पूछने पर इसे पुलिस की कार्रवाई बताया गया था। मुठभेड़ में समीर के घायल होने की जानकारी के बाद सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पडरौना से पनियहवा जाने वाली एनएच 28 बी को जाम कर दिया। आवागमन ठप होने की सूचना मिलते ही पडरौना, नेबुआ नौरंगिया, कुबेर स्थान और रामकोला थाने की पुलिस व पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद वहां पहुंचे पडरौना के एसडीएम अजय नारायण सिंह और सीओ नीतिश प्रताप सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। दोनों अफसरों ने घटना के निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed