फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   डॉ. राजेश कुमार, डॉ. आरके गुप्ता और एसएन पांडेय को मिला प्रशस्ति पत्र

डॉ. राजेश कुमार, डॉ. आरके गुप्ता और एसएन पांडेय को मिला प्रशस्ति पत्र

Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
डॉ. राजेश कुमार, डॉ. आरके गुप्ता और एसएन पांडेय को मिला प्रशस्ति पत्र
पडरौना। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार उन्मूलन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए यहां के डीएमओ और दो डॉक्टरों को लखनऊ में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। वहां आयोजित कार्यशाला में सात जनपदों के डॉक्टर, प्रभारी चिकित्साधिकारी और जिला मलेरिया अधिकारी शामिल थे। इस सम्मान पर जिले के डाक्टरों और अन्य लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने सम्मानित होने वालों को बधाइयां दी।
विज्ञापन

कालाजार के उन्मूलन के लिए बलिया, बनारस, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, जौनपुर और भदोही जनपद में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस जानलेवा बीमारी के उन्मूलन की दिशा में कुशीनगर जनपद की भूमिका काफी सराहनीय रही। छह अक्टूबर को लखनऊ के गोमतीनगर में आयोजित कार्यशाला में कुशीनगर से डीएमओ एसएन पांडेय, संयुक्त जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन और कालाजार के रोगियों का इलाज करने वाले डॉ. राजेश कुमार सहित सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी शामिल हुए थे। इनके अलावा अन्य छह जनपदों से भी डीएमओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी और अन्य डॉक्टर कार्यशाला में शरीक हुए।
विज्ञापन

देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में संयुक्त जिला चिकित्सालय के डॉ. राजेश कुमार को कालाजार रोगियों के बेहतर उपचार और इस बीमारी के उन्मूलन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा डीएमओ एसएन पांडेय व तमकुहीराज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गुप्ता को मरीजों की पहचान कर उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करके जिला अस्पताल भेजने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला में मौजूद निदेशक आरके दास गुप्ता, अपर निदेशक नुपुर राय, स्वास्थ्य सचिव वी. हेकाली झिमोमी और प्रमुख सचिव प्रशांत द्विवेदी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में शामिल सभी डॉक्टरों के तीन वर्षों के कार्यकाल में कालाजार उन्मूलन की दिशा में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई, जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed