फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   51 youth ran with torch on martyr's death anniversary

Kushinagar News: शहीद की पुण्यतिथि पर मशाल लेकर दौड़े 51 युवा

Mon, 15 Jan 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
51 youth ran with torch on martyr's death anniversary
दुमही गांव निवासी शहीद चंद्रभान चौरसिया की चतुर्थ पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई जिसमें उनके समाधि
तुर्कपट्टी। शहीद चंद्रभान चौरसिया के चतुर्थ पुण्यतिथि के मौके पर रविवार को 51 युवा धावकों के दल ने मशाल दौड़ का आयोजन किया। मशाल दौड़ गुप्तकालीन सूर्यमंदिर परिसर से शहीद स्मारक स्थल तक हुई।
विज्ञापन


सूर्यमंदिर परिसर में वरिष्ठ समाजसेवी विनय राय व थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने आरती उतारने के बाद धावकों के जुलूस को शहीद स्थल के लिए रवाना किया। स्काउट के जिला प्रशिक्षण आयुक्त मोहम्मद आई खान, जिला प्रशिक्षक जेपी रावत, राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत स्काउट प्रिंस पांडेय, अरविंद कुमार व राजन सिंह की अगुवाई में 51 धावकों का दल तुर्कपट्टी बाजार, नोनियापट्टी चौक, गुरवलिया मठिया पहुंचा, जहां अजिताभ तिवारी, सुनील चौरसिया, त्रिलोक मिश्र, विनोद वर्मा, ओमप्रकाश तिवारी आदि ने मठिया चौराहे पर धावकों का स्वागत करते हुए धावकों पर पुष्प वर्षा करते हुए जलपान कराया। इसके बाद मशाल जुलूस सेवरही जाने वाले मार्ग पर स्थित बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा होते हुए खेल मैदान में पहुंचा जहां से धावकों के साथ शहीद चंद्रभान चौरसिया के पैतृक गांव दुमही स्थित समाधि स्थल की ओर रवाना हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ल, वीरेंद्र शाही, शैलेंद्र कुमार तिवारी, अमित राय, उपेंद्र मद्धेशिया, संतोष, संदीप यादव, प्रवीण शाही, बिट्टू शाही, हरेश पटेल, सुनील प्रसाद, राजेश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नम आंखों से शहीद चंद्रभान को दी श्रद्धांजलि

गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के दुमही गांव निवासी शहीद चंद्रभान चौरसिया की चतुर्थ पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा को फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, देवरिया विधायक शलभमणि त्रिपाठी, विनय राय, बसपा नेता मोहम्मद इलियास अंसारी, जिपंस प्रतिनिधि राजन शुक्ल, चंद्र प्रकाश यादव चमन, राजेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। कहा कि चंद्रभान का राष्ट्र प्रेम, समर्पित भाव और प्राणों का बलिदान भावी पीढ़ी को भी कर्तव्य पथ पर निर्भीकता से अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा। देश के लिए चंद्रभान के उत्कृष्ट बलिदान को सदियों तक याद रखा जाएगा। स्मारक पर मौजूद मशाल को शहीद की पत्नी पिंकी चौरसिया, पुत्र आयुष व आर्यन, पिता राजबलम चौरसिया व अतिथियों ने प्रज्वलित किया। अंत में राष्ट्रगान कर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गायक अजय गिरी ने अपने गीत के माध्यम से शहीद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामचंद्र राय ने की और संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया।


इस दौरान राणा प्रताप सिंह, मुन्नीलाल गोंड, हरिवंश तिवारी, सत्येंद्र उर्फ बबलू तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, हरख यादव, उपेंद्र आर्य, हरिकेश रावत, प्रदीप गुप्ता, बीडीसी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed