फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   5 patients of dengue admitted

जिला अस्पताल में डेंगू के पांच मरीज भर्ती

Mon, 25 Oct 2021 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
5 patients of dengue admitted
जिला अस्पताल में डेंगू के पांच मरीज भर्ती
विज्ञापन

कुशीनगर। जिले में डेंगू के मरीज भी मिलने लगे हैं। रविवार को जिला अस्पताल में डेंगू के पांच मरीज भर्ती थे। इनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
कोरोना के बाद अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दूसरे शहरों में डेंगू के मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है। इसमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात कर दिए गए हैं।
रविवार को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में पांच मरीज भर्ती मिले। इनमें हरैया बुजुर्ग निवासी सत्येंद्र पासवान (20) ने बताया कि लुधियाना में कार्य करते थे। वहीं बीमार पड़े। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई तो घर चले आए। डेंगू वार्ड में भर्ती पटहेरवा निवासी लल्लन भारती (50) ने बताया कि वह भी लुधियाना कमाने गए थे। वहीं डेंगू की चपेट में आ गए। परिवार के लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए हैं। नादह के 18 वर्षीय अविनाश ने बताया कि वह आंध्रप्रदेश में थे। वहीं इस बीमारी की चपेट में आए। बरवा पुर्दिल गांव के रहने वाले सद्दाम का कहना था कि वह राजस्थान में कमाने गए थे। वहां उन्हें डेंगू हो गया। घर आने पर परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराए हैं। मटियरवा के रहने वाले सुरेंद्र कुशवाहा (40) ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू निकला। उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि डेंगू के मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। जहां मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी सहित सभी जरूरी इंतजाम हैं। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed