{"_id":"6ae8fd0dcda34655e303cc05","slug":"5-million-demanded-from-a-young-man-admitted-to-a-hospital-in-dubai-kushinagar-news-c-205-1-ksh1048-171534-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुबई के अस्पताल में भर्ती युवक से मांगे 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुबई के अस्पताल में भर्ती युवक से मांगे 50 लाख
विज्ञापन
जानकीनगर। रोजी-रोटी की तलाश में दुबई गए कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग निवासी आबिद अली अंसारी गंभीर मुश्किलों में घिर गए हैं। वहां तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। परिजन का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन डिस्चार्ज करने के लिए करीब 50 लाख रुपये की मांग कर रहा है। इतनी बड़ी रकम जुटाना परिवार के लिए मुश्किल हो गया है।
आबिद की पत्नी हसनतारा ने बताया कि बीते 28 सितंबर को रोजगार की तलाश में उनके पति दुबई गए थे। वहां पहुंचने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ लेकिन अस्पताल से छुट्टी के लिए मांगी जा रही 50 लाख रुपये की मांग की जा रही हे।
उन्होंने भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।