{"_id":"6959707f2a6058d36d0a747c","slug":"46-sacks-of-urea-and-six-packets-of-pesticides-being-transported-to-bihar-were-seized-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151984-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिहार जा रहा 46 बोरी यूरिया व छह पैकेट कीटनाशक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिहार जा रहा 46 बोरी यूरिया व छह पैकेट कीटनाशक बरामद
Sun, 04 Jan 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। तमकुहीराज क्षेत्र के लतवा बाजार के पास से शनिवार को पुलिस ने एक पिकअप पर बिहार की तरफ जा रहे 46 बोरी यूरिया और छह पैकेट कीटनाशक बरामद किया। पुलिस इसे कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। उधर सूचना पर गए कृषि विभाग के अधिकारी भी इसकी जांच पड़ताल में जुटे हैं।
डिबनी पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एनएच-28 से लतवा बाजार के रास्ते बिहार की तरफ एक इलेक्ट्रिक पिकअप पर यूरिया जाते दिखा। संदेह होने पर उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उस पर 46 बोरी यूरिया और छह पैकेट कीटनाशक दवाएं बरामद की। चालक ने बताया कि ये सभी यूरिया किसानों के हैं।
इतनी अधिक मात्रा में एक साथ यूरिया ले जाते देख बरामद यूरिया को कब्जे में लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर बाद वहां तमकुहीराज के एडीओ एजी मदन गोपाल गौतम भी वहां पहुंच गए। एडीएम एजी ने बताया कि यह उर्वरक परसौनी बाजार स्थित एक खाद भंडार के हैं।
विज्ञापन
इसके बारे में दुकानदार ने बताया कि सभी उर्वरक किसानों के फिंगर प्रिंट लेकर दिए गए थे। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जिले से बेचे गए किसानों के फिंगर का रिकॉर्ड मंगाए जा रहे हैं। फिंगर प्रिंट का डिटेल आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।