{"_id":"675f225299540deba80c7994","slug":"450-people-took-advantage-of-discount-in-electricity-bill-in-padrauna-division-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-128342-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पडरौना डिवीजन में 450 लोगों ने उठाया बिजली बिल में छूट का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पडरौना डिवीजन में 450 लोगों ने उठाया बिजली बिल में छूट का लाभ
Mon, 16 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल के सरचार्ज में दी जा रही छूट के तहत पहले दिन रविवार को पडरौना डिवीजन में 450 उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ लेते हुए बकाया बिल जमा किए।
विद्युत वितरण खंड पडरौना के अधिशासी अभियंता संजय सागर ने बताया कि पडरौना डिवीजन में रविवार काे ओटीएस स्कीम का लाभ उठाते हुए पहले दिन 450 उपभोक्ता बकाया बिजली बिल करने पहुंचे। इस दौरान कुल 9.50 लाख रुपए का बिल जमा हुआ, जिस पर उपभोक्ताओं को लगभग 1.42 लाख रुपए की छूट दी गई। हालांकि, रविवार होने की वजह से कम उपभोक्ता आए थे, सोमवार से और ज्यादा उपभोक्ताओं के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिन बिजली उपभोक्ताओं का ज्यादा बिल हो गया है, उसके लिए यह सुनहरा मौका है।
आज इन जगहों पर लगेंंगे कैंप : पडरौना डिवीजन में सोमवार को आठ काउंटर और इसके अतिरिक्त नौ स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा गांवों व कस्बों मेंं कैंप लगाए जाएंगे। इस क्रम में सोमवार को बिजली उपकेंद्र पडरौना के अंतर्गत सिधुआं बाजार, रविंद्र नगर के अंतर्गत मिल्की, विशुनपुरा के अंतर्गत गौशाला, खड्डा के अंतर्गत सिसवा मनिराज, छितौनी के अंतर्गत दरगौली, रामपुर कोटवा के अंतर्गत खैरी, कुबेरस्थान के अंतर्गत शिवपुर, जरार के अंतर्गत खरसाल व मनिकौरा के अंतर्गत खाव खड्डा में कैंप लगाए जाएंगे।