{"_id":"6504ba2de9e73602b906e9d4","slug":"45-pairs-of-wrestlers-showed-their-strength-in-wrestling-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-4602-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुश्ती में 45 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुश्ती में 45 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दम
Sat, 16 Sep 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
कोटवा बाजार। क्षेत्र के विशुनपुरा खुर्द गांव में शुक्रवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें कुशीनगर महराजगंज, देवरिया, गोरखपुर, गाजीपुर और बिहार के करीब 45 जोड़ी पहलवानों ने अपने-अपने दाव आजमाए।
गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कुश्ती को विधायक विवेकानंद पांडेय, नेबुआ नौरंगिया, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव और जिला प्रधान संघ के अध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। इसके बाद देवतहा के विक्की और गोरखपुर के विकास के बीच कुश्ती शुरू हुई, जिसमें विक्की ने विकास को पटखनी दे दी। इसी तरह महाराजगंज के अभिषेक ने कोटवा के क्लामुद्दीन को, अहिरौली के बबलू ने मऊ के मकसूदन को, कोटवा के पन्नेलाल ने देवरिया के सहाबुद्दीन को, भैरोगंज के अरविंद ने मठिया के परमेश्वर को चित कर दिया। इसके अलावा देवरिया के राजकुमार व कुशीनगर के सुदर्शन और गाजीपुर के इंद्रजीत व देवरिया के लाला के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। अंत में आयोजक रामवृक्ष यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कुश्ती का संचालन पन्नेलाल यादव व नुरुलएन अंसारी ने किया। सुदर्शन यादव व जयराम यादव निर्णायक रहे। इस दौरान बीरेंद्र यादव, सतीश यादव, कमलेश पटेल, उदयशंकर यादव, रामनिवास तिवारी आदि मौजूद रहे।