फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   4.40 lakh rupees came into the bank account in two times

Kushinagar News: बैंक खाते में दो बार में आ गए 4.40 लाख रुपये

Sat, 09 Mar 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
4.40 lakh rupees came into the bank account in two times
पटहेरवा। क्षेत्र के सेंदुरिया गांव निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते में दो बार में 4.40 लाख रुपये आ गए। मोबाइल पर मैसेज देख खाता धारक अभी कुछ समझ पाता उससे पहले ही खाते से रुपये गायब होने का संदेश मिला। उन्होंने बैंक अधिकारियों से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेंदुरिया गांव निवासी राम आधार का फाजिलनगर में सेंट्रल बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि इस खाते से लेन देन की जानकारी मोबाइल मैसेज पर भी आता है। बीते 27 फरवरी की शाम मोबाइल पर इस खाते में 3.77 लाख रुपये आने का मैसेज मिला। इसकी जानकारी अगले सुबह घरवालों को दिया। उसी दौरान कुल रुपये निकल गए। इन लोगों ने सोचा की शायद किसी ने गलती से या जैसे भी हो रुपए आए और चले गए। बीते सात मार्च की सुबह खाते में 62 हजार रुपये आने का मैसेज मोबाइल पर आया। इसकी भी जानकारी इसने घरवालों को दिया। तबतक रुपये फिर निकल जाने का मैसेज मोबाइल पर आ गया। परेशान खाताधारक ने बैंक अधिकारियों से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed