{"_id":"6939c5b934047d2b3f06ef89","slug":"432-bottles-of-english-liquor-recovered-kushinagar-news-c-7-1-gkp1053-1161528-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 432 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 432 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
Thu, 11 Dec 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने कार से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित 432 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की। लग्जरी कार सवार शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को तमकुहीराज पुलिस टीम को सूचना मिली कि तस्करी कर डूभा-कोईसा मार्ग से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है।
सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने डिबनी बजरवां चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में डूभा गांव के समीप डूभा-निचलापुर-कोईसा मार्ग पर बिहार की ओर जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी दौरान बिहार नंबर की सफेद रंग की कार को तस्कर ने पुलिस की जांच को देखते हुए कुछ दूर पहले ही रोक दिया। संदेह के आधार पर पुलिस कार की ओर बढ़ी तो कार सवार शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकले।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने बिहार नंबर कार से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की करीब 432 बोतले बरामद की। बरामद अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जाती हैं। मौके से फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जांच अभियान चला रही है।
सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी हाल में तस्करी नहीं होने दी जाएगी।