{"_id":"604279e78ebc3e8ca62a3437","slug":"4163-people-received-anti-coronation-vaccine-in-the-district-kushinagar-news-gkp38724565","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 4163 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 4163 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

- 63 केंद्रों पर बनाए गए थे टीकाकरण केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शुक्रवार को जिले के 63 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया गया। यहां 60 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के लोगों को टीका की पहली डोज तथा स्वास्थ्यकर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज दी गई। अब तक चले टीकाकरण अभियानों में शुक्रवार को सर्वाधिक केंद्र बनाए गए थे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कुल 63 केंद्रों पर टीकाकरण का प्रबंध किया गया था। इनमें जिला अस्पताल, पडरौना शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय, राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी 14 सीएचसी और पीएचसी शामिल थे। इस दिन 6743 बुजुर्ग व्यक्तियों को पहली डोज देने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 2894 लोगों ने टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया। इन्हीं केंद्रों पर 1757 स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाया जाना था। उनमें 1269 लोगों ने टीका लगवाया। इस तरह लक्षित कुल 8500 लोगों में 4163 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
कोरोना से तीन नए लोग संक्रमित
शुक्रवार को तीन नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इनमें पडरौना क्षेत्र से दो तथा एक मरीज अन्य क्षेत्र से है। एक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ पाया गया।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम तक प्राप्त हुई 668 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट में 665 लोग निगेटिव पाए गए, जबकि तीन लोग पॉजिटिव मिले। इस तरह अब तक कराई गई 346868 लोगों की जांच में 5722 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 5652 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 62 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है, जबकि आठ एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गजनों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों का टीकाकरण शुरू है। यह लोग भी अपने निकट के केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण करा लें। प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीका लगाया जा रहा है। सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण मुफ्त है।