फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   देश में 2025 तक कोई अतिगरीब नहीं रहेगा : राजनाथ सिंह

देश में 2025 तक कोई अतिगरीब नहीं रहेगा : राजनाथ सिंह

Fri, 10 May 2019 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
देश में 2025 तक कोई अतिगरीब नहीं रहेगा : राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृहमंत्री ने सेवरही कस्बे के गेंदा खेली मैदान में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
सेवरही(कुशीनगर)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पांच साल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत को दुनिया की छठी तेज गति से बढ़ने वाली अर्थ व्यवस्था बना दी है। सर्जिकल स्ट्राइक कर देश के दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश की वाह्य और आंतरिक सुरक्षा को पूरी तरह मजबूत करते हुए विश्व पटल पर भारत को अलग पहचान दिलाई है। भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो देश में 2025 तक कोई अतिगरीब नहीं रहेगा। कहा कि पीएम चोर नहीं प्योर है और पुन: पीएम बनना श्योर है।
विज्ञापन


गुरुवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह देवरिया संसदीय क्षेत्र के सेवरही कस्बे के गेंदा खेली मैदान में पार्टी प्रत्याशी डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष टांग खींचने में जुटा है, लेकिन जनता को मोदी की विकास नीति पर विश्वास है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का बगैर नाम लिया कहा कि वह अभी नई-नई राजनीति में आई हैं। पीएम को दुर्योधन की संज्ञा दी हैं, यह उचित नहीं है। पीएम और राष्ट्रपति पदेन होता है, उसका सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन


अमेरिका की एक संस्था के सर्वे में 2014 के पूर्व देश में साढ़े 12 करोड़ अति गरीब लोग थे, लेकिन मोदी सरकार में घटकर सिर्फ पांच करोड़ अति गरीब रह गए हैं। भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर 2025 तक कोई अतिगरीब नहीं रहेगा। भारत विश्व की तीसरे नंबर की सबसे तेज उभरने वाली अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इसीलिए विरोधी सबका साथ, सबका विकास के प्रति कृतसंकल्पित सरकार से घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एक साथ मिलकर भाजपा को अपशब्द टिप्पणी से नवाज रहे हैं, लेकिन हम उनके अपशब्दों से विचलित होने वाले नहीं है। विकास का पहिया जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से चल रहा है, देश की जनता उसके ऊपर कमल का बटन दबाकर मुहर लगाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया के प्रत्याशी डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि आज यह अपार जनसमूह इस बात का संकेत दे रहा है कि 2019 में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है। कार्यक्रम में संतकबीरनगर के सांसद शरद त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, पूर्व विधायक डॉ पीके राय, क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, पूर्व प्रमुख विजय कुमार राय, ब्रजभूषण मिश्र, रमेश चंद्र सिंह, विनय तिवारी, जयंत कुमार सिंह, प्रेमचंद्र मिश्र आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जेपी शाही ने की और संचालन दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया। डॉ. बाबूलाल प्रसाद, प्रहलाद केशरी, जय सिंह निषाद, मंशा पांडेय, धनंजय तिवारी, अभिषेक शुक्ला, मोती जायसवाल, शुकदेव रौनियार, जैकी वर्मा, लक्ष्मण साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed