{"_id":"5c65a58ebdec22738004f87c","slug":"41550165390-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत प्रश्न-पत्र बांटने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत प्रश्न-पत्र बांटने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक हटाए गए
Thu, 14 Feb 2019 10:59 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय की जांच करते एसडीएम गुलाब चंद राम।
- फोटो : अमर उजाला
तुर्कपट्टी। यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में सामान्य हिंदी की जगह साहित्यिक हिंदी का प्रश्न पत्र बांटे जाने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक को उनके पद से हटा दिया गया है। इंटर कॉलेज तुर्कपट्टी में परीक्षा के दौरान हुई इस चूक के चलते तीन छात्राओं का भविष्य अधर में है। इसे घोर लापरवाही मानते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने विद्यालय के प्रवक्ता मदन तिवारी को केंद्र व्यवस्थापक के रूप में नियुक्त कर शेष परीक्षा सुचारु रूप से कराने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को तुर्कपट्टी इंटरमीडिएट कॉलेज में शाम की पाली में चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज छहूं की तीन छात्राएं कमरा नंबर चार में परीक्षा दे रही थीं। वह विज्ञान वर्ग की छात्राएं थीं। उन्हें सामान्य हिंदी के स्थान पर साहित्यिक हिंदी का प्रश्न पत्र दे दिया गया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनके विरोध करने पर कक्ष निरीक्षक ने जबरन परीक्षा दिला दिया।
जब यह बात अभिभावकों को पता चली तो अभिभावक विद्यालय पर आ पहुंचे, जिससे आनन-फानन में विद्यालय प्रशासन ने लीपापोती करने का प्रयास किया। इस प्रकरण को लेकर छात्राओं और अभिभावकों ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से पूरे प्रकरण को अवगत कराया। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक को बोर्ड परीक्षा में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में हटाते हुए विद्यालय के प्रवक्ता मदन तिवारी को संपूर्ण परीक्षाएं सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी। जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परीक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। पूरे प्रकरण से माध्यमिक शिक्षा परिषद को अवगत कराया जा रहा है। छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी। अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा देने आई छात्रा हुई बेहोश
तमकुहीराज। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा अचानक परीक्षा कक्ष में ही बेहोश हो गई। बेहोश छात्रा को विद्यालय प्रशासन ने सीएचसी तमकुही पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसे होश मेें लाया जा सका।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के मोरवन निवासी सीमा गुप्ता पुत्री हरीलाल बृहस्पतिवार को बीगा मेमोरियल इंटर कॉलेज गाजीपुर में बृहस्पतिवार को दूसरे पाली में इंटर गृह विज्ञान की परीक्षा दे रही थी। परीक्षा देने के दौरान ही उसके पेट में दर्द होने लगा और वह मुर्क्षित होकर गिर पडी। छात्रा के गिरते ही वहां अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। कॉलेज प्रशासन ने बेहोश छात्रा को आनन- फानन में सीएचसी तमकुही पहुंचाया, जहां पर उपचार के बाद छात्रा को होश में लाया जा सका। छात्रा का कहना था कि उसका पेपर अच्छा हो रहा था। लगभग एक घंटे का पेपर बाकी था, तभी उसके पेट में जोर का दर्द उठा। उसके बाद उसने अपने को अस्पताल में पाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर हिमांशु मिश्रा ने बताया कि छात्रा का ब्लड प्रेशर लो हो गया था।