फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय में दिया धरना

अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय में दिया धरना

Mon, 10 Sep 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Mon, 10 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय में दिया धरना
नियुक्ति पत्र के लिए बीएसए कार्यालय में धरना देते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में चयनित गोंड बिरादरी के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र न दिए जाने से नाराज होकर सोमवार को बीएसए कार्यालय में धरना दिया। इनकी अगुवाई अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिलाध्यक्ष समेत अन्य सजातीय संगठनों के पदाधिकारी कर रहे थे। सुबह दस बजे से शुरू हुआ यह धरना शाम तक जारी रहा। हालांकि बीएसए ने नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया, लेकिन धरना देने वालों का कहना था कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता, तब तक धरना बंद नहीं करेंगे। शाम सात बजे नियुक्ति पत्र वितरण के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

धरना में शामिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतमनाथ गोंड ने बताया कि सहायक अध्यापकों के लिए इस बार कुशीनगर जिले में 740 सीटें आवंटित थीं, जिनमें 622 सीटों पर काउंसलिंग हुई। अन्य को नियुक्ति पत्र दे दिया गया, लेकिन आठ ऐसे अभ्यर्थी थे, जो गोंड जाति के होने के कारण उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा था। इसके लिए अभ्यर्थियों ने बीएसए और डीएम से वार्ता की थी, फिर भी सुनवाई न होने पर 10 सितंबर को बीएसए कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह दस बजे अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गोंड की अगुवाई में धरना शुरू हुआ। इसमें भारतीय गोंडवाना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतमनाथ गोंड, गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोंड के अलावा दिग्विजयनाथ गोंड, नागेश्वर गोंड, सुचित गोंड, व्यास गोंड, गोरख गोंड, व्यास गोंड, सुरेंद्र गोंड, कुंजबिहारी गोंड, राजीव गोंड के अलावा नियुक्ति पत्र से वंचित सात अभ्यर्थी भी शामिल थे। शाम छह बजे तक धरना चलता रहा। बीएसए अरुण कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरित कराया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed