{"_id":"59dbb4c64f1c1b9f678b4dab","slug":"41507570886-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सप्ताह कुशीनगर आएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सप्ताह कुशीनगर आएंगे सीएम
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया (कुशीनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अक्टूबर की शाम को कुशीनगर में रहेंगे। करीब डेढ़ घंटे के इस कार्यक्रम में सीएम कुशीनगर में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 21 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करने के अलावा बौद्घ भिक्षुओं के साथ बैठक करेंगे। सोमवार को रामाभार स्तूप के पास स्थित मैत्रेय परियोजना स्थल पर प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी।
डीएम आंद्रा वामसी ने कुशीनगर में पर्यटन विकास से संबंधित सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के लिए कुछ कार्य योजना तैयार कराई है। डीएम पिछले महीने की 27 तारीख को ही मुख्यमंत्री को यहां बुलाकर उन परियोजनाओं का शिलान्यास कराना चाहते थे, लेकिन समय नहीं मिल पाने की वजह से कार्यक्रम टाल दिया गया था। अब 17 अक्टूबर को सीएम का कार्यक्रम मिल गया है। सोमवार को कुशीनगर में इसकी जानकारी देते हुए डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि पर्यटन विकास से जुड़े कार्य उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और कुशीनगर विकास प्राधिकरण के सहयोग से होगा। साढ़े तेरह करोड़ रुपये केंद्र सरकार व साढ़े सात करोड़ रुपये प्रदेश सरकार खर्च करेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शाम 3:30 बजे आएंगे और शाम 5 बजे तक यहां रहकर शिलान्यास के बाद यहां के बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठक भी करेंगे।
डीएम ने बताया कि सीएम यहां बुद्ध कालीन हिरण्यवती नदी का सौंदर्यीकरण, फुटपाथ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण, मल्टीप्लेक्स पार्किंग, यात्री शेड आदि के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा लाइट एंड साउंड शो, पर्यटन वेबसाइट, पर्यटक पुलिस, गाइड प्रशिक्षण, पर्यटन किट वितरण आदि कार्यक्रमों की शुरूआत भी करेंगे। अफसरों ने मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के लिए रामाभार स्तूप के निकट मैत्रेय परियोजना स्थल पर ही कार्यक्रम कराने के लिए संभावनाएं तलाशी।
विज्ञापन
इस दौरान सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्ता , एडीएम कृष्ण लाल तिवारी , एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल , सहायक अभियंता आरके शुक्ल, चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह , अम्बिकेश त्रिपाठी , ब्रजेश मणि त्रिपाठी , पिंटू राय आदि मौजूद रहे।
-----
कीचड़ में टहलते रहे अधिकारी
कसया। सीएम के कुशीनगर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर डीएम आंद्रा वामसी ने सोमवार को चयनित स्थल का जायजा लिया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के एई आरके शुक्ल को हेलीपैड निर्माण व स्थल की सफाई व समतलीकरण कार्य को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने इस दौरान पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड व प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ नाराजगी भी जताई। निरीक्षण के दौरान जिले के अफसरों को ग्राउंड में कीचड़ व घास-फूस के बीच से गुजरना पड़ा। डीएम ने लेखपाल ब्रजेश मणि को कार्यक्रम स्थल पर बोई गई फसल को कटवाने का निर्देश दिया।
----