फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   40 men and women banned after dispute among elders in Trilokpur

Kushinagar News: त्रिलोकपुर बुजुर्ग में विवाद के बाद 40 महिला-पुरुष पाबंद

Sat, 18 Nov 2023 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
40 men and women banned after dispute among elders in Trilokpur
- दिवाली के दिन पटाखे जलाने को लेकर हुआ था विवाद, हुई थी मारपीट और पथराव
विज्ञापन

- घटना के तीसरे दिन गांव में रही शांति
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पथराव के तीसरे दिन पूरी तरह शांति बनी रही। पुलिस लगातार गांव में गश्त कर रही है। अब तक इस घटना में 40 महिला-पुरुष पाबंद किए गए हैं, जबकि इस मामले में पहले ही 13 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव में पटाखा जलाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद बुधवार की सुबह मारपीट और पथराव हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से करीब नौ लोग घायल हुए थे। घटना के बाद दोनों पक्षों के 32 नामजद और अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि समेत 13 आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद शुक्रवार को गांव में शांति बनी रही। हालांकि, गांव में पुरुषों से अधिक महिलाएं दिख रही हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों से करीब 40 महिला-पुरुषों को पाबंद किया गया है। गांव में बांसी चौकी प्रभारी गौरव वर्मा की अगुवाई में पुलिस गश्त कर रही है। हालांकि, त्योहार को देखते हुए पुलिस अब किसी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसी चौकी प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों से करीब 40 महिला-पुरुषों को पाबंद किया गया है। गांव में पूरी तरह से शांति बनी हुई है। पुलिस गांव पर नजर बनाए हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed