{"_id":"687379ecd4fe3f637508d3ed","slug":"4-people-died-and-2-were-injured-in-a-road-accident-in-kushinagar-they-were-returning-after-visiting-baba-dham-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी कार 4 की मौत, 2 घायल; मचा कोहराम; सिद्धार्थनगर के थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी कार 4 की मौत, 2 घायल; मचा कोहराम; सिद्धार्थनगर के थे सभी
Sun, 13 Jul 2025 02:48 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:48 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार एवं तीन मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर जनपद के पटेहरवा थाना क्षेत्र के बगही के पास रविवार दोपहर एक कार ट्राला से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हो गए। सभी सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी हैं, जो बाबा धाम से दर्शन करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
और हादसे की शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले में शोक की लहर है। क्योंकि मरने वाले भी एक शिक्षक, एक कानूनगो के साथ एक ग्राम ग्राम विकास अधिकारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद सदर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी रामकरण गुप्ता कानूनगो, सुजीत जायसवाल ग्राम पंचायत अधिकारी, कैलाश मणि त्रिपाठी शिक्षक, राजेश शर्मा शिक्षक, विनोद कुमार सिंह और एक अन्य कर से झारखंड के देवघर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रविवार को घर लौट रहे थे। अभी कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही के पास पहुंचे थे कि ट्राला से कट टकरा गई। इस हादसे में रामकरण गुप्ता, कैलाश मणि त्रिपाठी, सुजीत जायसवाल और मनोज सिंह की मौत हो गई। जबकि गाड़ी चला रहे राजेश शर्मा और संतोष शर्मा को चोटे आई हैं।
विज्ञापन
उन्हें कुशीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मौत की जानकारी के बाद जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हर तरफ घटना को लेकर चर्चा है। लोग हाल-चाल लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन