फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   4 criminals arrested

Kushinagar News: फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

Fri, 21 Jul 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
4 criminals arrested
तरयासुजान थाना क्षेत्र के निवासी हैं आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मारपीट, जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न आरोपों में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तरयासुजान थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से न्यायाधीश ने उन्हें 27 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इस मुकदमे की वादिनी तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहिराबारी गांव निवासी बबिता पत्नी शर्मानंद ने तहरीर दी थी कि वह अपने पति और भाई अच्छेलाल के साथ भुलिया बाजार में खरीदारी करने गई थी। शाम पांच बजे भुलिया बाजार में गांव के ही राकेश, पंकज, अनुज पुत्र हीरालाल, हीरालाल पुत्र रामकिशुन ने उनके पति पर चाकू से जानलेवा कर दिया तथा लाठी-डंडों से घायल कर दिया। उसी समय सुशील पुत्र परमानन्द वहां पहुंचे और अपने भाई का बचाव किए। तब पंकज व अनुज ने हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद मरा जानकर छोड़ गए। महिला के साथ भी अभद्रता की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार इन्हें 27 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed