फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   4 accuse arrested

Kushinagar News: चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

Tue, 23 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
4 accuse arrested
पूर्व प्रधान के लड़के ने पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का दर्ज कराया है मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। खोटही के पूर्व ग्राम प्रधान रामहरख यादव की हत्या के मामले में मृतक के बड़े बेटे संतोष यादव की तहरीर पर पांच नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इसमें से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
संतोष यादव ने अपने गांव के पूर्व प्रधान के पति ओमप्रकाश साहनी, बैजनाथ साहनी, डॉ. अंजुम आरिफ, बबलू मौर्या तथा अमरचंद गुप्ता के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुराने विवाद को लेकर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पूर्व प्रधान के पति ओम प्रकाश साहनी, बैजनाथ साहनी, डॉ. अंजुम आरिफ और बबलू मौर्या को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खड्डा के सीओ संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमे में आरोपी बनाए गए चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। जल्द ही इस हत्याकांड में अन्य शामिल व्यक्ति भी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, लगाईं टीमें
पूर्व प्रधान की हत्या के बाद रविवार की रात मौके पर एसपी धवल जायसवाल ने पहुंचकर निरीक्षण किया। हत्या में शामिल सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल से ही तलाश शुरू करने के निर्देश दिए। स्वॉट और सर्विलांस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

निमंत्रण में गए थे, लौटते समय हो गई पूर्व प्रधान की हत्या
पूर्व प्रधान रामहरख यादव अपने ही गांव के एक परिचित के घर निमंत्रण पर गए थे। जो देर हो जाने के कारण देर रात खोटही मनीताल के बगल से होते हुए निर्भया गांव के सामने निकलने वाली सड़क से घर जा रहे थे। पूर्व प्रधान अपनी बाइक से आधा किलोमीटर आगे बढ़े थे। कब्रिस्तान के पास गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई।

ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद के साथ ही रहते थे पूर्व प्रधान
ग्राम पंचायत के चुनाव में अनुसूचित सीट होने के बाद पूर्व प्रधान रामहरख यादव ने अपने प्रत्याशी के रूप में रामदेव प्रसाद को चुनाव लड़ाया था। भारी मतों से जीत भी दिलवाई। उसके बाद दोनों लोग एक ही साथ गांव में हो रहे विकास कार्यों को कराते थे। दिन भर साथ रहते थे। कहीं जाना हो तो साथ ही जाते थे, लेकिन रविवार की रात ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद कहीं निमंत्रण में दूसरे जगह चले गए थे। रामहरख यादव अपने ही गांव के दूसरे टोले चैती पर गए थे कि आते वक्त उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसके बाद ग्राम प्रधान फफक रो रहे थे। यही कह रहे थे कि मैं रहता तो यह घटना नहीं होती। या मेरी भी जान चली गई रहती।


अलग पहचान थी पूर्व प्रधान की
रामकोला विकास खंड के खोटही के पूर्व प्रधान रामहरख यादव ने अपनी एक अलग पहचान बना रखी थी। वह पांच साल प्रधान रहने के बाद सीट अनुसूचित हो जाने के कारण अपने सहयोगी रामदेव प्रसाद को प्रत्याशी बनाए थे। उन्हें प्रधान निर्वाचित होने में काफी मदद की थी। वर्तमान ग्राम प्रधान कोई भी कार्य रामहरख से सुझाव लेकर ही करते थे। प्रधान ने बताया कि खोटही मनीताल के सुंदरीकरण के साथ पर्यटक स्थल का निर्माण कार्य शुरू कराए थे। किसी को कोई समस्या होने पर लोग पहले पूर्व प्रधान रामहरख यादव के पास ही जाते थे। रविवार की रात पूर्व प्रधान रामहरख यादव गांव के ही तीन-चार जगहों पर शादी होने के कारण निमंत्रण में चले गए थे। ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद दूसरी जगह शादी के निमंत्रण में चले गए थे। इसलिए दोनों लोग अलग-अलग थे। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed