{"_id":"68361b2d72c80dc164075687","slug":"38-unemployed-people-were-cheated-of-rs-40-lakh-in-the-name-of-sending-them-abroad-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-138272-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर 38 बेरोजगारों से 40 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर 38 बेरोजगारों से 40 लाख की ठगी
Wed, 28 May 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र के तमकुहीरोड कस्बे में विदेश भेजने के लिए ऑफिस खोलकर जालसाजों ने 38 बेरोजगारों से 40 लाख रुपये की ठगी की है। इसमें दो जालसाज देवरिया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ठगी के शिकार हुए युवक पासपोर्ट के लिए चक्कर लगा रहे हैं। एजेंट मोबाइल बंद कर फरार है।
सेवरही क्षेत्र के तमकुहीरोड कस्बे में रेहान टेस्ट सेंटर खोलकर बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन गांव निवासी डॉ. वाजिद अली और देवरिया जिले के अनिल उर्फ मुन्ना निषाद, नरसिंह निषाद दुबई, कनाडा, अफ्रीका समेत कई देशों में रोजगार दिलाने का दावा करते थे। कुछ माह पूर्व जिले के 38 बेरोजगारों ने अलग-अलग देश में जाने के लिए अपना पासपोर्ट और करीब 40 लाख रुपये जमा किए। दो माह में विदेश भेजने का आश्वासन दिया गया था। करीब तीन बाह बीतने के बाद वीजा नहीं मिला तो युवक जालसाजों पर दबाव बनाने लगे। इसके बाद जालसाज फर्जी वीजा और हवाई जहाज का टिकट दे दिए। बेरोजगार युवक दिल्ली एयरपोर्ट पर गए। वहां पता चला कि हवाई जहाज का टिकट कैंसिल हो गया है और वीजा फर्जी है। वहां से युवक एजेंटों को फोन करने लगे तो एजेंट अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए। किसी तरह घर लौटे और ऑफिस पर गए तो वह बंद था। युवक रुपये जालसाजों के बैंक खाते में भेजे हैं। इसके अलावा तीन हजार रुपये लेकर गोपालगंज जिले के एक पैथालॉजी पर भेजकर मेडिकल रिपोर्ट बनवाया गया है। इन ठगों के साथ काम करने वाला एक जालसाज प्रेमवलिया में भी विदेश भेजने के लिए ऑफिस खोल रखा है। सेवरही इंस्पेक्टर धीरेंद्र राय ने बताया तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है।