फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   372 students of two colleges got smartphones

Kushinagar News: दो कॉलेजों के 372 विद्यार्थियों को मिले स्मार्टफोन

Sun, 03 Mar 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
372 students of two colleges got smartphones
पकवा इनार/दुदही। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर और विश्वनाथ सरस्वती महिला महाविद्यालय दुदही में शनिवार को विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरण किया गया। दोनों कॉलेजों में 372 विद्यार्थियों में स्मार्टफोन बांटे गए। बुद्ध पीजी कॉलेज में बीकाॅम छठे सेमेस्टर के 173 छात्र-छात्राओं को विधायक पीएन पाठक और प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने स्मार्ट फोन वितरित किया। विश्वनाथ सरस्वती महिला महाविद्यालय दुदही परिसर में 199 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन दिए गए। विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने के लिए सरकार संकल्पित है।
विज्ञापन

विधायक पीएन पाठक ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका अहम है। केंद्र और प्रदेश सरकारें विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़कर पारंगत बनाने का काम कर रही हैं। वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर महबूब आलम ने कहा कि 173 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन दिए गए है। अंत में प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान डाॅ. अनुज कुमार, डाॅ. कमाल हसन, डाॅ. विवेक श्रीवास्तव, डाॅ. सुबोध कुमार, डाॅ. राकेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह विश्वनाथ सरस्वती महिला महाविद्यालय दुदही परिसर में 199 विद्यार्थियों में स्मार्टफोन वितरण किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करना चाहती है। इसलिए उन्हें स्मार्ट फोन उपलब्ध करा रही है। ब्लाॅक प्रमुख सेवरही के प्रतिनिधि धनंजय तिवारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्मार्टफोन उपयोगी है। कार्यक्रम को दीपक मिश्रा, सुनील गौंड आदि ने संबोधित किया। अंत में प्रबंधक अमरनाथ सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed