{"_id":"69d7f3e9930e6326ed069fa4","slug":"36-police-personnel-including-14-sub-inspectors-sent-to-reserve-lines-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-157821-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 14 दरोगा समेत 36 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 14 दरोगा समेत 36 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर
विज्ञापन
पडरौना। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और सेल में तैनात 14 दरोगा सहित कुल 36 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
पुलिस कार्यालय की तरफ से जारी सूची के अनुसार, लाइन हाजिर होने वालों में थाना तुर्कपट्टी के एसआई सभाजीत सिंह, पडरौना के रवि भूषण राय, कसया के जीतबहादुर यादव और नेबुआ नौरंगिया के तीन एसआई शामिल हैं। इनके अलावा यूपी डायल 112, स्वाॅट टीम, साइबर सेल और विभिन्न थानों में तैनात 16 मुख्य आरक्षियों और छह आरक्षियों को भी लाइन भेजा गया है।
यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे और कार्यप्रणाली में ढिलाई बरतने वाले कर्मियों पर यह गाज गिरी है।