{"_id":"66f7315811e2f3de58065f24","slug":"338-students-saw-the-artefacts-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123834-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 338 छात्र-छात्राओं ने देखीं कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 338 छात्र-छात्राओं ने देखीं कलाकृतियां
Sat, 28 Sep 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में शुक्रवार को तीन विद्यालयों के 338 छात्र-छात्राओं ने कला वीथिकाओं का भ्रमण किया। उन्होंने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा, कुषाण वंश में प्रचलित सिक्के, चूड़ियां व अन्य अनेक कलाकृतियां देखीं। इसके अलावा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत संग्रहालय में बीते 24 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू हुई थी। प्रदर्शनी 30 सितंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी के तीसरे दिन शुक्रवार को तीन विद्यालयों के 338 विद्यार्थियों ने पहुंचकर प्रदर्शनी देखी। वहीं वीथिकाओं में कलाकृतियां देखकर ज्ञानवर्धन भी किया। संग्रहालय में तैनात तेज प्रताप शुक्ल ने बताया कि बारिश के बावजूद कलाकृतियां देखने के लिए लोगों की आवक बनी रही। उन्हें वीथिकाओं का भ्रमण कराकर जानकारी भी साझा की गई। इस मौके पर धीरेंद्र मिश्रा, मिर्ज़ा नसीरुद्दीन बेग मौजूद थे।
-- -