फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   33 kV line wire snaps due to wind; power supply to 5,000 consumers disrupted.

Kushinagar News: हवा से टूटा 33 केवी लाइन का तार, पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल

Tue, 30 Jun 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
33 kV line wire snaps due to wind; power supply to 5,000 consumers disrupted.
पडरौना। सोमवार सुबह हुई बूंदाबांदी के बीच रविंद्रनगर-कसया मार्ग पर 33 केवी हाईटेंशन लाइन कर तार हवा के झोंके से टूट गया। जिला मुख्यालय पडरौना समेत, साखोपार और छावनी फीडर से जुड़े करीब पांच हजार घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप हो गई। बारिश बंद होने के बाद कर्मचारियों की टीम ने पेट्रोलिंग कर टूटे तार की मरम्मत की। सुबह करीब 11 बजे से आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की। एक्सईएन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रविंद्रनगर-कसया रोड के बीच तार टूटा है। हवा तेज नहीं थी लेकिन तार पहले से जर्जर था। इसके चलते रविंद्रनगर उपकेंद्र से हुड़े चारों फीडर बंद हो गए थे। बारिश बंद होने के बाद पेट्रोलिंग कर क्षतिग्रस्त हाईटेंशन बिजली के तार को सही कराया गया है। अब सभी फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब सात बजे जिले में हल्की बारिश के साथ 15-20 किमी प्रति घंटे की हवा चली। इसी दौरान रविंद्रनगर से कसया जाने वाली 33 केवी लाइन का तार हवा के दबाव से टूटकर जमीन पर गिर गया। तार टूटते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और रविंद्रनगर ग्रिड से जुड़े सभी फीडर ट्रिप कर गए। रविंद्रनगर फीडर से ही जिला मुख्यालय पडरौना, रविंद्रनगर, साखोपार और छावनी फीडर को बिजली सप्लाई होती है। लाइन टूटते ही कोर्ट-कचहरी, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, तहसील, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन रोड, साखोपार बाजार और छावनी क्षेत्र समेत करीब पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही बिजली कर्मचारियों की टीम क्रेन और शिफ्टिंग उपकरण के साथ मौके पर पहुंच गई। नया तार जॉइंट कर सिस्टम में लोड डालने में करीब चार घंटे लगे गए। उधर बिजली गुल होने के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में जनरेटर से काम चलाना पड़ा। दुकानदार इन्वर्टर के भरोसे बैठे हैं। गर्मी और उमस के बीच बिना पंखे के लोग बेहाल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि 33 केवी लाइन पर पेड़ों की छंटाई और तार बदलने का काम वर्षों से नहीं हुआ। जर्जर पोल और ढीले तार जरा सी हवा भी नहीं झेल पाते। हर मानसून में यही हाल होता है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि लाइन को अंडरग्राउंड किया जाए या कम से कम मजबूत तार लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed