फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   डेमू ट्रेन वापस भेजने पर भड़के यात्रियों ने किया हंगामा

डेमू ट्रेन वापस भेजने पर भड़के यात्रियों ने किया हंगामा

Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
डेमू ट्रेन वापस भेजने पर भड़के यात्रियों ने किया हंगामा
छितौनी (कुशीनगर)। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर अब भी ट्रेनों का संचालन सामान्य नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार की आधी रात को एक डेमू ट्रेन पनियहवा स्टेेशन से ही वापस लौटने लगी तो नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। करीब तीन घंटे बाद आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस की मदद से माहौल शांत कराकर ट्रेन को वापस गोरखपुर भेजा गया।
विज्ञापन

गोरखपुर से बृहस्पतिवार की रात 8:30 बजे खुली 55030 सवारी गाड़ी पनियहवा रेलवे स्टेशन पर 11:30 बजे पहुंची। रात में 1:05 बजे ट्रेन को वापस गोरखपुर भेजने की घोषणा हुई। इस पर ट्रेन में बिहार जाने के लिए सवार यात्री हंगामा करने लगे। यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिया और खुद भी खड़े हो गए। यात्री इस ट्रेन को नरकटियागंज रेलवे स्टेशन तक भेजने की मांग कर रहे थे। स्टेशन अधीक्षक अमिर सुहैल ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के अलावा आरपीएफ के एसआई जय सिंह यादव तथा हनुमानगंज थाने के एसओ एके सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। भोर में 4:30 बजे डेमू ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना की गई। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद बिहार प्रांत के यात्रियों को दूसरे साधनों से उनके गंतव्य भेजा गया। इस संबंध में पनियहवा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अमिर सुहैल ने बताया कि गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर अभी कई गाड़ियों का संचालन अंतिम स्टेशन तक नहीं हो रहा है। यह पैसेंजर ट्रेन भी केवल पनियहवा स्टेशन तक ही आई थी, यहां से वापस गोरखपुर जाना था। लेकिन अधिकांश यात्री इसमें नरकटियागंज स्टेशन के थे जो ट्रेन को वहां तक ले जाने की मांग कर रहे थे। यह संभव नहीं था, लिहाजा यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed