फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   30 personnel absent from training, 80 voted

Kushinagar News: प्रशिक्षण से 30 कार्मिक नदारद, 80 ने किया मतदान

Sun, 26 May 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 May 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
30 personnel absent from training, 80 voted
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण से शनिवार को 30 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्हें रविवार को होने वाले प्रशिक्षण में शामिल होने का मौका दिया गया है। प्रशिक्षण के दिन कुल 80 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया, जबकि 1037 कार्मिकों को ईडीसी जारी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को दो पालियों में हुए मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण में कुल 30 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कार्मिकों को रविवार की सुबह 10 बजे प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निर्देश दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में संबंधित कार्मिक का वेतन बाधित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20, 21 और 22 मई को हुए प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उन्हें निलंबित करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। आगामी प्रशिक्षण तिथियों में भी अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को हुए प्रशिक्षण के दौरान कुल 80 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट फैसिटिलेशन सेंटर पर पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। इनमें 75 देवरिया आंशिक कुशीनगर और पांच कार्मिक कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 1037 कार्मिकों को ईडीसी जारी किया गया है, जो तैनाती बूथ पर मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed