फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   30 lakh liquor was caught

तीस लाख के अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
30 lakh liquor was caught
तरयासुजान पुलिस टीम ने माधोपुर गांव के पास ट्रक में लगभग तीस लाख से अधिक की हरियाणा निर्मित अवैध ? - फोटो : KUSHINAGAR
दवा की पेटियों में छिपाकर रखी थी 30 लाख की शराब
विज्ञापन

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बृहस्पतिवार को एक ट्रक में रखी 30 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की। यही नहीं, पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उनसे कई अहम जानकारियां मिली हैं।

एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि तरयासुजान की पुलिस ने माधोपुर के पास हाईवे पर घेरेबंदी कर अवैध शराब लदी एक ट्रक को पकड़ा। मौके से दो तस्कर पकड़े गए। पूछताछ में तस्करों की पहचान शमशाद और रूकसाद निवासी इद्रीसपुर थाना बडोत जिला बागपत के रूप में हुई। ट्रक की तलाशी में दवाओं के पैकटों के बीच में छिपाकर रखी गई 500 पेटी शराब बरामद हुई। 500 पेटियों में 24000 शीशी में कुल 4000 लीटर अवैध शराब रखा था। इसकी कीमत करीब तीस लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। एसओ सुशील शुक्ला, एसएसआई जगमोहन राय, एसआई राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनोज यादव, आशीष जायसवाल और राकेश यादव को एसपी ने शाबाशी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed