फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3 injured died in truck auto accident

Kushinagar News: ऑटो-ट्रक की टक्कर में घायल महिला सहित दो की मौत, दो बालक भर्ती

Thu, 25 May 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
3 injured died in truck auto accident
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया इंटर कालेज के पास हुए ऑटो दुर्घटना में सड़क पर पड़े घायल लोग।स
फोटो है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात हुई थी दुर्घटना, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया इंटर कॉलेज के पास घायल हुए थे 13 लोग
ऑटो में सवार एक व्यक्ति की हुई थी मौके पर ही मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया इंटर कॉलेज के पास मंगलवार की शाम ट्रक में पीछे से टकराने वाले सवारियों से भरे ऑटो के चालक और घायल एक महिला की भी मौत हो गई। महिला के बेटे का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। सात वर्ष के एक बालक को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना में एक यात्री की मंगलवार को घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे।
मंगलवार को कसया से फाजिलनगर के लिए सवारियां भरकर जा रहा एक ऑटो मधुरिया इंटर कॉलेज के पास ट्रक में पीछे से भिड़ गया था। हुआ यह था कि एआरटीओ की टीम एनएच-28 पर वाहनों की जांच कर रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रक को देखकर टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। चालक ने अचानक ट्रक रोका तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा सवारियों से भरा ऑटो उसमें पीछे से टकरा गया था।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में पटहेरवा थाना क्षेत्र के बनबीरा गांव के निवासी रमेश गोंड (35) पुत्र सत्यनारायण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसी ऑटो में सवार ममता देवी (28) पत्नी जितेंद्र यादव, जितेंद्र यादव (32) पुत्र रामानंद यादव निवासी गोपालगंज (बिहार), पूजा पांडेय (28) पत्नी नित्यानंद पांडेय निवासी धनहा, थाना पटहेरवा, श्रेयांश पांडेय (7) पुत्र नित्यानंद पांडेय निवासी धनहां, थाना पटहेरवा, खुशी पांडेय (4) पुत्री नित्यानंद पांडेय निवासी धनहां, थाना पटहेरवा, अवधेश मिश्रा (65) पुत्र रामनरेश निवासी जौरा बाजार, थाना चौराखास, सुमन देवी (32) पत्नी शंभू निवासी तमकुहीरोड, थाना सेवरही, राज (5) पुत्र शंभू निवासी तमकुहीरोड थाना सेवरही, निशा गुप्ता (16) पुत्री अरुण गुप्ता निवासी रहसू जनूबीपट्टी थाना चौराखास, ईशा गुप्ता (14) पुत्री अरुण गुप्ता निवासी रहसू जनूबीपट्टी थाना चौराखास, ऑटोचालक असलम उर्फ दनदन (27) निवासी अहिरौलीराजा थाना कसया, सरफुद्दीन (30) सहित 13 लोग घायल हो गए थे। इनमें निशा और ईशा को छोड़कर बाकी सभी लोग जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, दुर्घटना में घायल सेवरही कस्बे के मालवीयनगर निवासी सुमन देवी (32) और उनके पांच वर्षीय पुत्र राज मद्धेशिया सहित भी घायल हुए थे। उन्हें अन्य घायलों के साथ फाजिलनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान रात के करीब दस बजे सुमन देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र राज मद्धेशिया की हालत नियंत्रण से बाहर बताकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

रहसू बाजार एवं कसया प्रतिनिधि के अनुसार इस दुर्घटना में घायल ऑटो चालक असलम उर्फ दनदन (27) की भी रात में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में ही मौत हो गई। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था और ऑटो चलाकर जीविकोपार्जन करता था। इसके अलावा चौरा खास थाना क्षेत्र के धनहा निवासी नित्यानंद पांडेय के सात वर्षीय पुत्र श्रेयांश पांडेय का इलाज भी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed