{"_id":"64ecf3378cf20c01670e8cb4","slug":"3-in-custody-in-chhath-vedies-breaking-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-3756-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छठ वेदियां तोड़ने वाले तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छठ वेदियां तोड़ने वाले तीन हिरासत में
Tue, 29 Aug 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। छठ वेदियों को तोड़ने वाले गांव के कुछ युवकों को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया। इसमें कुछ नबालिग भी शामिल हैं। पूछताछ में गांव के कई युवकों का नाम सामने आया है। तनाव को देखते हुए गांव पर पुलिस की नजर रख रही है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सपही खास में भैरवनाथ उतना बाबा के पास तलाब के किनारे बने छठ वेदियों को शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इसको लेकर गांव में तनाव बढ़ गया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गांव वाले आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। तनाव को देखते हुए छठ घाट पर पुलिस भी तैनात रही। सोमवार को पुलिस ने गांव के कुछ युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान कई युवकों के नाम मालूम हुए है। उनकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी एसओ जीत यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। गांव पर नजर रखी जा रही है।