{"_id":"648619a92ccf97bde807ed66","slug":"3-died-in-accident-kushinagar-news-c-7-1-gkp1031-204147-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर में तेज रफ्तार कंटेनर ने तीन दोस्तों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर में तेज रफ्तार कंटेनर ने तीन दोस्तों को कुचला
Mon, 12 Jun 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
मृतक नईम अंसारी की फाइल फोटो।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। तेज रफ्तार कंटेनर ने ढाबे पर खाना खाकर अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे तीन दोस्तों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। तीनों बिहार के रहने वाले थे। हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर शनिवार की रात दो बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के चौतरवा निवासी रोशन जायसवाल (36) पुत्र सतेंद्र, रामनगर के बेघवल निवासी नईम (40) पुत्र स्व. हारून अंसारी, रामनगर सोनकर निवासी सोनू (27) पुत्र स्व. संजय यादव और रामनगर निवासी प्रकाश, रोशन जायसवाल के मामा के लड़के को गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराकर घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे हाटा स्थित फोरलेन पर स्थित एक ढाबे में भोजन करने के बाद अपने वाहन में बैठने जा रहे थे। अनियंत्रित कंटेनर ने इनकी बोलेरो को टक्कर मारते हुए रोशन, नईम और सोनू को कुचल दिया। कंटेनर ने कार को भी टक्कर मारी, लेकिन उसमें बैठे प्रकाश को खरोंच नहीं आई। हाटा के कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद