{"_id":"6298fa210e7c1d74621f25f3","slug":"3-animal-smuggler-arrested-kushinagar-news-gkp439040945","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल, 22 गोवंश मुक्त कराए गए
तरयासुजान थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित गाजीपुर और बनवरिया गांव की सीमा पर हुई मुठभेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित गाजीपुर बैरियर और बनवरिया गांव की सीमा पर बृहस्पतिवार की भोर में तरयासुजान पुलिस व स्वॉट टीम की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन पशु तस्कर गिरफ्तार हुए। एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनके कब्जे से ट्रक में लादे गए 22 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया है। गोली चलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बृहस्पतिवार की भोर में पुलिस को ट्रक से गोवंशों को ले जाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने गाजीपुर बैरियर और बनवरिया गांव की सीमा पर घेरेबंदी कर दी। तकरीबन पांच बजे तेज गति से आ रहे ट्रक को रोका तो उसमें मौजूद चालक और अन्य दो तस्कर ट्रक से उतरकर खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, उन्हें घेरकर पकड़ने की कोशिश की तो तस्कर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल पशु तस्कर को एक तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ लिया। उसके बाद दो अन्य तस्कर भी पकड़ लिए गए। ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 22 गोवंश लदे मिले। पुलिस ने उन पशुओं को ट्रक से उतारा और थाने ले गई। तब तक घटनास्थल पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई थी।
तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि जौनपुर जनपद के थाना खुटहन अंतर्गत गोबरहा निवासी पशु तस्कर सबरे आलम को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। उसके साथ आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर निवासी अजय व पीठापुर निवासी मोहम्मद साहिल को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।