फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   29 roads will be built in Ramkola, at a cost of four crore rupees.

Kushinagar News: रामकोला में बनेंगी 29 सड़कें, खर्च होंगे चार करोड़

Thu, 01 Jan 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
29 roads will be built in Ramkola, at a cost of four crore rupees.
रामकोला। नगर पंचायत क्षेत्र अलग-अलग मोहल्लों में 29 आरसीसी सड़क और भूमिगत नाली निर्माण की स्वीकृति मिली है। इस निर्माण कार्य पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए नगर पंचायत की तरफ से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्लों की सड़कों की मरम्मत नहीं होने से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। इस पर बने गड्ढ़ों में हल्की बारिश होने पर पानी भर जाता था। इन मोहल्लों में सड़क किनारे बनी नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके चलते लोगों की घरों से निकला गंदा पानी सड़क पर ही पसरा रहता था। इससे मोहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ आसपास रहने वाले लोगों को जलजनित बीमारियां होने की आशंका भी बनी रहती थी।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग इन नाली और सड़कों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत की तरफ से कस्बा के 21 वार्डों में क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क और नाली का नए सिरे से निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क और भूमिगत नाली का निर्माण कार्य राज्य वित्त आयोग से कराई जाएगी। इस निर्माण कार्य पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार तितारी ने बताया कि स्वीकृत सड़क और भूमिगत नाली निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed