{"_id":"6692f62dbb257e055d0bd514","slug":"29-health-temples-closed-due-to-lack-of-cho-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119827-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएचओ की कमी से 29 आरोग्य मंदिर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएचओ की कमी से 29 आरोग्य मंदिर बंद
Sun, 14 Jul 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के लोगों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के 42 केंद्रों में से केवल 13 केंद्र ही संचालित हैं। सीएचओ की तैनाती नहीं होने से क्षेत्र के 29 आरोग्य मंदिर बंद हो गए हैं।
विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र में 42 ग्राम पंचायतों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। सरकार की यह योजना महत्वाकांक्षी है, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। महज अकबरपुर, हिरनही, पड़री पिपरापाती, पचफेडा, मनिकौरा, धौरहरा, पटेरा बुजुर्ग, पिपरा बाजार, दांदोपुर, नगरी, मिश्रौली, बलकुडिया, मोजहिदा सहित 13 गांवों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सीएचओ की तैनाती है। यहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। लेकिन, क्षेत्र के 29 गांवों में बने आरोग्य मंदिर में अब भी ताला बंद है। इसको संचालित करने के लिए कई बार विभाग की तरफ से उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया, लेकिन अभी तक शासन स्तर से वहां सीएचओ की तैनाती नहीं हुई, जिससे केंद्र का संचालन नहीं हो पा रहा है।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को प्रारंभिक सभी जांच जैसे शुगर, बीपी, हीमोग्लोविन, बलगम का सैंपल, बुखार सहित कई बीमारियों की जांच होती है। बुखार से लेकर छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज भी किया जाता है।
विज्ञापन
0
ब्लॉक क्षेत्र में 42 गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण हुआ है। इसमें से 13 केंद्र पर सीएचओ की तैनाती है। अभी भी 29 केंद्रों में शासन की तरफ से सीएचओ की तैनाती होनी है। - डॉ. जिशान अलीम सीएचसी प्रभारी।