{"_id":"60e72f3e8ebc3e45c4608e62","slug":"2898-people-has-vaccinated-kushinagar-news-gkp4011304176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
जिले में 2898 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
पडरौना (कुशीनगर)। बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर कुल 2898 लोगों ने पहुंचकर कोरोनारोधी टीका लगवाया। इनमें सर्वाधिक संख्या 18 साल से ऊपर के युवाओं की रही। इस आयु के 2200 लोगों ने पहला और 331 ने दूसरा टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को पडरौना, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, हाटा, फाजिलनगर, रामकोला, कप्तानगंज, दुदही, कसया, कुबेरस्थान, तमकुही, सुकरौली, तरयासुजान, मोतीचक और विशुनपुरा सीएचसी पर टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर 18 साल से अधिक आयु के 2200 लोगों को पहला व 331 को दूसरा टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक उम्र वालों में 49 लोगों को पहला तथा 248 को दूसरा टीका लगाया गया। क्लस्टर एप्रोच के तहत 18 साल से अधिक उम्र वाले 33 लोगों को टीका लगा, जबकि 45 साल से अधिक आयु के 33 लोगों को पहला तथा चार व्यक्तियों को दूसरा टीका लगाया गया। इस प्रकार जनपद में 2315 लोगों को पहला तथा 583 लोगों को दूसरा सहित कुल 2898 लोगों का टीकाकरण किया गया।