{"_id":"6500b623932cc69db90bd694","slug":"280-lakh-students-will-appear-in-nipun-assessment-test-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4458-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निपुण एसेसमेंट टेस्ट में शामिल होंगे 2.80 लाख विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निपुण एसेसमेंट टेस्ट में शामिल होंगे 2.80 लाख विद्यार्थी
Wed, 13 Sep 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में बुधवार और बृहस्पतिवार को नेट (निपुण एसेसमेंट टेस्ट) होगा। इसमें जिले के परिषदीय विद्यालयों में नामांकित कक्षा एक से आठवीं तक 2.80 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसकी निगरानी के लिए पर्यवेक्षक के अलावा जिले 14 टीमें गठित की गई है। विभाग की तरफ से इस परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
परिषदीय विद्यालयों में नामांकित बच्चों के शिक्षा का अस्तर जांचने के लिए निपुण एसेसमेंट टेस्ट होना है। इसमें एक से आठवीं तक सभी विद्यार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के नोडल सत्येंद्र मौर्या ने बताया कि बुधवार को नेट में कक्षा एक से तीन तक की कक्षाओं में नामांकित विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके बाद बृहस्पतिवार को कक्षा चार से आठवीं तक की कक्षाओं में सभी विद्यार्थी शामिल होंगे। यह टेस्ट सुबह 8:50 से 10:20 बजे तक होगा। इसमें विद्यार्थियों को पेपर के अलावा ओएमआर सीट मिलेगी, जिस पर परीक्षार्थी उत्तर देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी ब्लाॅक स्तर पर एक-एक टीम गठित की गई है। इसके अलावा परीक्षा के दौरान होने वाली समस्याओं के निदान के लिए विभाग की तरफ से पर्वेक्षक नामित किए गए हैं। परीक्षा में गणित और विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस संबंध में बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से होने वाली नेट की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। टेस्ट में प्रयुक्त होने वाले सील बंद प्रश्नपत्र और ओएमआर संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध करा दिए गए हैं।